यातायात नियमों का पालन करना और कराना परिवहन विभाग के अधिकारियों का दायित्व: दयाशंकर सिंह

जनपत की खबर , 314

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित 

ए के दुबे 
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में 25वें नेशनल रोड सेफ्टी वर्कशॉप के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम-जनमानस को सड़क सुरक्षा के साथ यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक करना था। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस वर्कशॉप में देश के 21 राज्यों से आए करीब 300 ट्रांसपोर्ट टेक्निकल अफसर शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्यों में परिवहन विभाग की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और सड़क सुरक्षा रणनीतियों को मजबूत बनाना है। 
परिवहन मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में 13 एक्सप्रेसवे, जिनमें 8 चालू और 5 निर्माणाधीन हैं, यह राज्य को देश में सबसे आगे ले जाते हैं। लेकिन साथ ही, सड़क हादसों को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी हम सब पर है। सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में हमारे स्तर से कभी भी कोई सिफारिश नहीं की गई, इसके दायरे में चाहे कोई विधायक आये या फिर कोई भी जनप्रतिनिधि आये यातायात नियमों का परिवहन विभाग की टीम को हर लिहाज से इसका पालन करना और कराने का दायित्व है। साथ ही आम जनमानस को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करके सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है। 
बता दें कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोट वेहिकिल डिपार्टमेंट टेक्निकल एक्जीक्यूटीव ऑफिसर्स एसोसिएशन बंगलुरू और यूपी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट रीजनल इंस्पेक्टर्स (टेक्निकल) सर्विसेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त विवेक भीमानवार आईएएस सहित, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक व तकरीबन 20 राज्यों के ट्रांसपोर्ट विभाग के ऑफिसर्स और रीजनल टेक्नीकल इंस्पेक्टर्स की टीमें शामिल हुई।  
परिवहन मंत्री ने कहा परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के अल्प कार्यकाल के दौरान नवीन तकनीकी स्तर से कार्यों में सुधार किये जाने की प्रशंसा की।  परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने चैटबॉट और कॉमन सर्विस सेंटर मॉडल को "बेस्ट प्रैक्टिस" के तौर पर पेश किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था बना रही है। 
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह, अपर परिवहन आयुक्त अधिकारियों में आर के विश्वकर्मा राजस्व, डीटीसी लखनऊ जोन राधेश्याम, आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन आगरा अखिलेश द्विवेदी, संजय सिंह प्रवर्तन, मयंक ज्योति रोड सेफ्टी, सुनीता वर्मा आईटी, अशफाक अहमद, प्रेसीडेंट ऑल इंडिया फेडरेशन, संपत कुमार, महासचिव फेडरेशन, संरक्षक रीजनल इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन यूपी शिवशंकर सिंह, एसोसिएशन प्रेसीडेंट यूपी प्रशांत कुमार व महासचिव एसोसिएशन यूपी हरिओम सहित लखनऊ आरटीओ कार्यालय के आर आई विष्णु कुमार के साथ विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 
यूपी परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने चैटबॉट और कॉमन सर्विस सेंटर मॉडल को "बेस्ट प्रैक्टिस" के तौर पर पेश किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था बना रही है। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों ऋतु सिंह (अयोध्या), प्रभात पांडेय, संजय तिवारी (दोनों लखनऊ), फरीदुद्दीन (बस्ती), आर.बी. सोनकर (गोरखपुर) को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सांस्कृतिक परिधान व परंपरा के साथ मंच पर आकर सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top