नशे के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन
अन्य खबरे Jun 22, 2025 at 07:15 PM , 172लखनऊ।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा नशे के विरूद्ध राज्य व्यापी अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देष के क्रम में ए0एन0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ द्वारा नशे के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन
भारत सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 12-26 जून के मध्य नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा नशे के विरूद्ध एक राज्य व्यापी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 21.06.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ के कुशल निर्देशन में एएनटीएफ मुख्यालय व लखनऊ यूनिट द्वारा जनता में नशे के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश से संभव सेवा समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जो इमामबाड़ा नीबू पार्क के पास एवं चटोरी गली निकट 1090 चौराहे के पास सम्पन्न हुआ। एएनटीएफ के कर्मियों द्वारा सीधे जनता को हैण्डबिल के माध्यम से भी नशे के विरूद्ध जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया ।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम जिससे जनता को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया जा सके, नियमित रूप से जारी रहेंगे।




























Comments