*माटीकला कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक*

अन्य खबरे , 141

*18 से 55 वर्ष तक के कुम्हार समाज के अभ्यर्थी/परम्परागत कारीगर ले सकते हैं योजना का लाभ*

*ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025*

लखनऊ 20 जून, 2025 ,   उ0प्र0 मार्टीकला बोर्ड के द्वारा संचालित टूल किट्स वितरण योजनान्तर्गत तीन दिवसीय माटीकला उपकरण संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं माटीकला निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टूल किट्स वितरण योजनान्तर्गत निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु कुम्हार समाज के अभ्यर्थी/परम्परागत कारीगर जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य हो एवं उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो वह योजना की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर आवेदन पत्र आनलाईन सबमिट करते हुए अपना आवेदन पत्र 30 जून, 2025 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8, कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा कर सकते है। लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। जिन अभ्यर्थियों को तहसील से पूर्व में मिटट्टी निकालने हेतु पटट्टा आवंटित है उनको प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। आवेदन पत्र आनलाईन पोर्टल पर सबमिट करने हेतु आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, शैक्षिक योग्यता, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण एवं राशन कार्ड अनिवार्य है। आवेदन आनलाईन पोर्टल पर सबमिट करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8, कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top