भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते के लिए भारी बारिश और तूफानों की चेतावनी जारी की

अन्य खबरे , 552

लखनऊ।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते के लिए भारी बारिश और तूफानों की चेतावनी जारी की है। देश के कई हिस्सों में मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा। असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-NCR वालों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि वहां बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ओडिशा और राजस्थान में लू का कहर जारी रहेगा, खासकर राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। हैदराबाद में रहने वालों के लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिन शहर में रुक-रुक कर बारिश होगी, येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम का ये बदला मिजाज सोशल मीडिया पर भी गर्म बहस का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top