• कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार लखनऊ में लगाया आम का पौधा
अन्य खबरे Jun 05, 2025 at 04:13 PM , 188• कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार लखनऊ में लगाया आम का पौधा
• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पर 'एक पेड़ मां के नाम' विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पवित्र विल्व वृक्ष का पौधरोपण किया
• कारागार पर 200 अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाये जायेंगे
• पौधारोपण करने से कारागार के अन्दर हरा-भरा रहेगा, जिसका बन्दीगणों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा
• कार्यक्रम के उपरांत मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला कारागार, लखनऊ में नवनिर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन किया
• प्रधानमंत्री जी के 'फिट इंडिया' मूवमेंन्ट की भावना के अनुरूप प्रदेश की सभी जेलों पर 'ओपन जिम' स्थापित कराये जा रहे हैं
• यह पहल बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी
• कारागार प्रशासन की इस रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैदियों का सुधार और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है
• जेलों में बन्दियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाए जाते हैं, हाल ही में कुंभ के पवित्र जल से स्नान कराया गया।
• इसके अतिरिक्त विभाग के मानवीय दृष्टिकोण के तहत बन्दी हित में जेलों पर पी०सी०ओ० की सुविधा प्रदान की जा रही है
• इसके अतिरिक्त बन्दियों के हित में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 'कॉमन हॉल', 'बन्दी कल्याणकारी कैण्टीन एवं दूरस्थ शिक्षा संस्थान के माध्यम से इच्छुक बन्दियों को शिक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है
• बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों से बच्चों एवं उनकी माताओं को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है
• सरकार की मंशानुरूप बन्दियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए जेलों पर सभी प्रमुख त्योहारों को मनाया जाता है
• हाल ही में बन्दियों को महाकुम्भ के पवित्र जल से स्नान कराया गया।



























Comments