बड़े मंगल पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य भंडारा
अन्य खबरे Jun 03, 2025 at 09:25 PM , 184मंत्री राकेश सचान ने किया प्रसाद वितरण, अधिकारी-कर्मचारीगण रहे उपस्थित
लखनऊ, 3 जून 2025
ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय, लखनऊ में प्रभु राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने प्रसाद वितरण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व उत्तर प्रदेश की लोक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धा और सहयोग की भावना से किया गया प्रत्येक कार्य जनकल्याण को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की सेवा और परोपकार की भावना हमें सदैव प्रेरित करती है।
भंडारे में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण में भागीदारी की।



























Comments