*आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर।।*

अन्य खबरे , 234

*माल/लखनऊ*


*माल थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न*

*आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर।।* 


*सोमवार को माल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।*


*बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने की।*

 *इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल पदाधिकारी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि सहित सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।*


*बैठक में इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने उपस्थितजनों से कहा कि त्योहार मिल-जुलकर मनाने का अवसर होते हैं।*

 *सभी धर्मों के पर्व आदर और शांति से मनाए जाएं, यही लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब की असली तस्वीर है।*

*उन्होंने अफवाहों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी।*

Related Articles

Comments

Back to Top