ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का शुभारम्भ श्रीमती बबीता रानी, माननीय जनपद न्यायाधीश लखनऊ द्वारा किया गया

अन्य खबरे , 152

लखनऊ 02 जून, 2025 ।  ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का शुभारम्भ श्रीमती बबीता रानी, माननीय जनपद न्यायाधीश लखनऊ द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में आज दिनांक 02 जून, 2025 को प्रातः 10 बजे श्रीमती बबीता रानी, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी आशियाना लखनऊ के प्रो0 के0ए0पाण्डेय तथा बाल कल्याण समिति लखनऊ के अध्यक्ष श्री रावेन्द्र सिंह जाडौन ने इन्टर्नशिप प्रोग्राम में प्रतिभाग करने वाले विधि छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम में जनपद लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोण्डा, हरदोई, लखीमपुर खीरी जिलों से विधि छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top