*प्रदेश संगठन के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ के परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना*

जनपत की खबर , 187

*जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन*

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज दिनांक 1 मई, 2025 को मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ के परिषदीय शिक्षकों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ  सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी  के प्रतिनिधि के रूप में सहायक आयुक्त रामकुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ राम प्रवेश जी को ज्ञापन सौंपकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने  का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आपका ज्ञापन तत्काल माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित कर प्रैषण रिपोर्ट आपको उपलब्ध करा दी  जाएगी। ज्ञापन में परिषदीय शिक्षकों से संबंधित प्रमुख समस्याओं में पुरानी पेंशन बहाली, विशिष्ट बीटीसी 2004, बीटीसी 2001 एवं 2004, उर्दू बीटीसी तथा अन्य ऐसे परिषदीय शिक्षक जिनकी भर्ती का विज्ञापन 01 अप्रैल  2005 से पूर्व हुआ था परंतु नियुक्ति उसके पश्चात हुई थी को पुरानी पेंशन प्रणाली से आच्छादित किए जाने से संबंधित शासनादेश निर्गत किए जाने, प्रदेश में व्याप्त भीषण गर्मी के कारण ग्रीष्म ऋतु में विद्यालयों का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे किए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति एवं प्रोन्नत वेतनमान प्रदान किए जाने, अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की भांति प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय को एक दूसरे के साथ पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था प्रदान किया जाना, शिक्षकों के अन्त: जनपदीय एवं अन्तर्जनपदीय सामान्य स्थानांतरण ग्रामीण व नगर क्षेत्र में किया जाना, अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण पर वरिष्ठता के आधार पर कम से कम 50% अंक निर्धारित किया जाना, आंकाक्षी जिलों के शिक्षकों को भी सामान्य अन्तर्जनपदीय योजना का लाभ प्रदान किया जाना, शिक्षकों की विभिन्न कार्य जो मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किए जाने हैं, पोर्टल में उचित संशोधन करते हुए उन्हें पूर्ण रूप से संशोधित किया जाना, नामांकन के लिए बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में शिथिलता प्रदान किया जाना, दिव्यांग भत्ता की बढ़ी हुई धनराशि के भुगतान हेतु आवश्यक आदेश जारी करना इत्यादि 15 सूत्रीय मांगे सम्मिलित हैं धरने को प्रमुख रूप से संगठन की प्रांतीय मंत्री श्रीमती वंदना सक्सेना ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया और पुरानी बहाल न होने पर विधान सभा का घेराव किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग ने सरकार से मांग की, कि 01अप्रैल 2005 के पूर्व समस्त विज्ञापित पदों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की बात कही। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष / जिला अध्यक्ष लखनऊ सुधांशु मोहन ने शिक्षकों के साथ हो रहे हैं अन्याय तथा उनकी मांगों पर सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा का आरोप लगाया गया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो ग्रीष्म अवकाश के बाद प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली की जाएगी। धरने का संचालन जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। जिला मन्त्री वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यदि शासन प्रशासन हमारी मांगों पर तत्काल निर्णय न लिया तो हम शिक्षकों को भी राजनैतिक हस्तक्षेप करने पर विवश होना पड़ेगा। धरने को अध्यक्ष गोसाईगंज योगेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संदीप सिंह, अध्यक्ष मलिहाबाद अवधेश कुमार, अध्यक्ष काकोरी अजय सिंह,  अध्यक्ष माल प्रदीप सिंह, चिनहट अध्यक्ष विजय कुमार, बख्शी तालाब की अध्यक्ष सावित्री मौर्या, अध्यक्ष मोहनलालगंज  सुशील मिश्र, सरोजिनी नगर मंत्री धीरेन्द्र कुमार,, महानगर मंत्री अभय प्रकाश,  सहित जनपद के अनेकों शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखें
धरने में जनपद लखनऊ के हजारों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया

Related Articles

Comments

Back to Top