फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को दी जाएगी त्वरित राहत- कृषि मंत्री

अन्य खबरे , 230

बारिश प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को तेजी से सर्वे करने के निर्देश 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दी जाएगी किसानों को राहत

लखनऊ- 10 अप्रैल, 2025 

प्रदेश में अचानक बदले मौसम के मिजाज और कई जनपदों में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का तुरंत जायजा लें।
उन्होंने कहा है कि वर्षा तथा आंधी-तूफान के कारण फसलों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत की जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उन्हें फसल नुकसान पर पूरी राहत उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top