सरकारी जमीनो को बेच रहे भूमाफिया ?

अन्य खबरे , 228

लखीमपुर खीरी। प्लाट खरीदने वाले भोले भाले लोगो से भू माफिया धोखाधड़ी कर सरकारी ज़मीनों को बेच रहे हैं। खीरी टाऊन में भी सरकारी जमीनों के बेचे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। पीड़ित ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व जिला प्रशासन से शिकायत की। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर में एक आवासीय प्लाट का भू माफिया ने बैनामा कर दिया। बताते है कि बैनामा की गई भूमि चारा गाह में दर्ज है। मामला सामने आने के बाद सदर तहसील प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे। आखिर इन भूमाफियाओं को सरकारी ज़मीनों को बेचने का संरक्षण कौन दे रहा है। चर्चा है कि कस्बा खीरी में भी अनेकों जगह सरकारी जमीनों की बिक्री कर दी गई। बहुत जल्द अन्य उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले को लेकर की शिकायत जा सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top