दिव्यांगजनो को प्रशिक्षण पश्चात मिलेगा रोज़गार दिव्यांगो के चेहरों पर बढ़ी चमक

अन्य खबरे , 141

लखीमपुर खीरी। 8 अप्रैल 2025 से इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भंसारिया रेलवे क्रॉसिंग देवकली रोड लखीमपुर खीरी में पहली बार दिव्यांग जनों हेतु 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमिता विकास फॉर डिसेबिलिटी पर्सन का संचालन इनेबल इंडिया एवं जयति भारतम् संस्था के सहयोग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट बिल्डिंग ए सस्टेनेबल इकोसिस्टम फॉर क्रिएटिंग लाइवलीहुड ऑपच्यरुनिटीज फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी इन रूरल एरियाज के अंतर्गत चलाए जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग पुरुष एवं महिलाओं को हुनरमंद बनाना है, इस प्रशिक्षण में सभी पुरुष एवं महिलाओं को अगरबत्ती मोमबत्ती व धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण श्रीमती राम श्री देवी प्रशिक्षक के द्वारा दिलाया जा रहा है जिससे वह भविष्य में इस प्रकार की सामग्री निर्माण कर स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगे। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लाकों जैसे ब्लॉक बिजुआ से  विशाल गुप्ता , छोटेलाल मिश्रा, मुकेश कुमार , ब्लाक लखीमपुर से शिवकुमार, नीरज कुमार ,समेत कुल 35 प्रशिक्षुओं की सहभागिता है जिसमें कुल 7 महिलाएं एवं 28 पुरुष शामिल हैं इसके साथ ही उन्हें उद्यमिता विकास का भी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। 
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही उद्यमिता विकास  व्यवसाय योजना निर्माण एवं सीमित संसाधनों में विकास करने का गुण विकसित करना है।
 संस्थान द्वारा 10000 से अधिक युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर अपने परिवारों की गरीबी उन्मूलन का नायक बनाया गया है। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य अंकित सक्सेना ,व मोहम्मद ओवैस, उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top