बस में छूटा यात्री का बैग 2.5 लाख की धनराशि के साथ मिला वापस

जनपत की खबर , 169

परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मदद से 2 घंटे में यात्री का बैग मिला वापस, यात्री ने समस्त परिवहन निगम को दिया धन्यवाद 

परिवहन मंत्री ने यात्री का बैग वापस दिलाने में मदद करने हेतु प्रबंध निदेशक एवं उनकी टीम को दी बधाई

लखनऊ। यात्रा के दौरान एक यात्री का खोया हुआ बैग परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से उसे वापस दिलाया गया। उन्होंने बताया कि बैग में नगदी रखा था। उन्होंने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर एवं उनकी टीम को बधाई दी। कहा कि यह एक बेहद सराहनीय कार्य है और इससे परिवहन निगम की छवि भी बेहतर होती है।

  • एसएम आगरा तुलाराम वर्मा ने बताया कि 7 अप्रैल, 2025 को रात 21ः22 बजे मेरे फ़ोन पर आशीष शर्मा यात्री का फोन आया। शर्मा ने बताया कि मेरा बैग अलीगढ़ डिपो की बस में हाथरस में छूट गया है जिसमें मेरा ढाई लाख रुपए भी रखा है। कृपया दिलाने की मदद करें। मैंने तुरंत सेवा प्रबंधक अलीगढ़ को बताया उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ से बात की और उनसे मैंने भी बात की उनके द्वारा बस के चालक परिचालक से बात की। बस आगरा आई एस बी टी बस स्टेशन आगरा पर पहुंच चुकी थी। यात्री को उनका बैग सुग्रीव कुमार संविदा चालक एवं विजय सिंह परिचालक द्वारा यात्री का बैग पूरी धनराशि सहित रात 11 बजे दे दिया गया। यात्री द्वारा परिवहन निगम के सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top