आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ सभी को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में भाजपा का चला रही अभियान
जनपत की खबर Apr 08, 2025 at 11:03 PM , 163भाजपा सक्रिय सदस्यों का अभिनंदन करने के साथ ही चुनावी संगठन विस्तार पर सक्रिय सदस्यों के बीच कर रही चर्चा
भाजपा सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा अभियान
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के तहत मंगलवार से प्रदेश में विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य अभिनंदन सम्मेलनों का शुभारम्भ हुआ और 238 विधानसभाओं में अभिनंदन सम्मेलन सम्पन्न हुए। अभिनंदन सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी तथा भाजपा नेताओं ने वक्ता के रूप में पहुंचकर जनसंवाद किया। अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश एवं क्षेत्र की अभियान टीम के साथ संवाद भी किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश एवं क्षेत्र की अभियान टीम के साथ संवाद करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा भाजपा सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ सभी को जोड़ने का काम करना है।
श्री राय ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की 238 विधानसभाओं में मंगलवार को पार्टी के सक्रिय सदस्यों के अभिनंदन सम्मेलन संपन्न हुए। बुधवार को शेष विधानसभाओं में अभिनंदन सम्मेलन आयोजित किये जाएगें। सम्मेलनों में जहां एक ओर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का अभिनंदन किया जा रहा है। वहीं भाजपा के चुनावी संगठन विस्तार पर सक्रिय सदस्यों के बीच चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर संवाद भी हो रहा है।
संजय राय ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ जिले की कैंट विधानसभा के सक्रिय सदस्य अभिनंदन सम्मेलन को सम्बोधित किया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा में सक्रिय सदस्यों को सम्बोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्रियों में शाहजहांपुर नगर विधानसभा में सुरेश खन्ना, कानपुर देहात के रनिया अकबरपुर विधानसभा में प्रतिभा शुक्ला, बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा में रामकेश निषाद, देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा में विजयलक्ष्मी गौतम, अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा में मंयकेश्वर शरण सिंह, हरदोई सदर विधानसभा में नितिन अग्रवाल, बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा में सतीश चन्द्र शर्मा, रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा में दिनेश प्रताप सिंह तथा रामपुर जिले की विलासपुर विधानसभा में बलदेव सिंह ओलख ने सक्रिय सदस्यों के अभिनंदन सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मेलनों में संवाद के लिए पहुंचे।































Comments