एग्रो टूरिज्म सेंटर के लिए ₹ 1.50 करोड़ मंजूर
अन्य खबरे Apr 08, 2025 at 07:53 PM , 168लखनऊ- 08 अप्रैल 2025
प्रदेश सरकार द्वारा आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मुख्य परिसर में एग्रो टूरिज्म सेंटर को बढ़ावा देने हेतु धनराशि रु.1.50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। एग्रो टूरिज्म सेंटर निर्माण प्रदेश सरकार की एक उल्लेखनीय पहल है।
कृषि पर्यटन एक प्रकार का वाणिज्यिक उद्यम है जो कृषि उत्पादन तथा उसके प्रसंस्करण को पर्यटन से जोड़ता है। जिससे आगंतुकों को खेत या अन्य कृषि व्यवसाय की ओर आकर्षित किया जा सके। इसका उद्देश्य आगंतुकों को स्थानीय कृषि उत्पादों के विषय में शिक्षित करना है, साथ ही खेती से किसानों के लिए आय उत्पन्न करना है।



























Comments