प्रदेश की जनता में पीडब्ल्यूडी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भारी आक्रोश,

अन्य खबरे , 206

लखनऊ ।
प्रदेश की जनता में पीडब्ल्यूडी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भारी आक्रोश,आगामी 2027 विधान सभा प्रदेश की योगी सरकार को झेलना पड़ सकता है भारी खामियाजा। लोक निर्माण विभाग का करोड़ों का बजट लैप्स,सड़कें टूटी,बड़े-बड़े गड्डों में राहगीर हो रहे घायल ।वित्तीय वर्ष 2024 का बजट ही नहीं खर्च कर पाया पीडब्ल्यूडी । मुख्यमंत्री के पास विभाग फिर भी बड़ी लापरवाही आयी सामने ,काफी संख्या में मुख्यालय से भेजा गया इस्टीमेट,लेकिन नहीं हुआ फंड रिलीज।मुख्यमंत्री वाले विभाग का यह हाल,प्रमुख सचिव साबित हो रहे विभाग को चलाने में फेल,जनता झेल रही गड्डों का दंश । लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष,से लेकर प्रमुख सचिव तक विभाग की समीक्षा में हो रहे फेल । पूर्वाचल के कई जिलाें में लोगों को आवागमन में भारी मुसीबत,जान जोखिम में डालकर जर्जर सड़कों पर चल रहे लोग,रोजाना घायल होते हैं हजारों लोंग

Related Articles

Comments

Back to Top