एम. जी. पालिटेक्निक हाथरस में केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारम्भ

अन्य खबरे , 215

पत्र सूचना शाखा 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश।

 

 

एम. जी. पालिटेक्निक हाथरस में केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी द्वारा किया गया।

 

केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एम0जी0 पॉलिटेक्निक हाथरस में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में पिछड़ा वर्ग विभाग, समाज कल्याण विभाग, आई0सी0डी0एस0 विभाग, जिला प्रोवेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एन०आर०एल०एम०, पुलिस विभाग एवं मिशन शक्ति, मिशन जागृति, बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मा0 जनप्रतिनिधियों ने डेमो चैक/प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभांवित किया।

 

विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों तथा जन सामान्य ने किया अवलोकन। 

 

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की उपलब्धियों/योजनाओं के संबंध में दी गई जानकारी।

‘‘महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

’’ मा0 प्रभारी मंत्री जी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की 

गिनाई उपलब्धियां।’’

 

लखनऊ: 26 मार्च, 2025

 

लखनऊ/हाथरस।जनपद हाथरस के आगमन पर मा0 प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी को जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात् मा0 प्रभारी मंत्री जी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एम0जी0 पॉलिटेक्निक हाथरस में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारम्भ मा0 प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित  कर किया। सेठ हरचरनदास गर्ल्स इं0का0 हाथरस की छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।

एम0जी0 पॉलिटेक्निक परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग़ जन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, आपदा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ए0आर0 कॉपरेटिव विभाग, जिला पंचायत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, डूडा विभाग, बैंकर्स, स्वयं सहायता समूह तथा पॉलीटेक्निक की छात्र/छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने आई0सी0डी0एस0 विभाग में तैनात आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर प्रशंसा की और महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनातंर्गत महिलाओं की गोदभराई एवं नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये होम्योपैथी, आयुर्वेदिक तथा एलोपैथी के कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत हीट वेव/लू बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराने तथा हीट वेव/लू से बचाव हेतु क्या करें-क्या न करें के संबंध में होर्डिंग्स/पम्फ्लेट्स लगाये जाने के निर्देश दिए। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों लोक गीत आदि पर प्रस्तुति दी गई। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मा0 प्रभारी मंत्रीजी तथा जनप्रतिनिधिगणों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पट्का पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुरजोबाई कन्या इ0का0 हाथरस की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संविलियन विद्यालय गंगचौली हाथरस की छात्राओं ने बेटी हिन्दुस्तान की (नृत्य प्रस्तुति) प्रस्तुत किया तथा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय हाथरस की छात्राओं ने देश भक्ति गीत (जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा) की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित लघु फिल्म एवं वीडियो का प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग विभाग-शादी अनुदान के पाँच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ओ-लेवल के पाँच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन के 5-5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र, प्रोवेशन विभाग द्वारा बाल सेवा योजना के 5-5 लाभार्थियों को लेपटॉप, कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित पेंशन योजना के 5-5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाँच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, एन0आर0एल0एम0 द्वारा वीसी सखियों को डिवाइज वितरण, बैंक सखियों को प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को टेबलेट वितरण, विद्युत सखियों को प्रमाण पत्र, आर0एफ/214 सी0आई0एस0एफ0 तथा सी0सी0एल0 के 5-5 लाभार्थियों को धनराशि का डेमो चैक, पुलिस विभाग- मिशन शक्ति/जागृति की 5 महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक/अध्यापिकाओं  तथा छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 08 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब चारों तरफ विकास हो रहा है पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित है जिसके कारण उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं देश के सर्वाधिक निवेशक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कन्या सुमंगला योजना नहीं थी, स्वयं सहायता समूह नहीं थे, जनधन खाते नहीं खुलती थे, निःशुल्क वितरण नहीं किया जाता था, किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाता था, पी0एम0 उज्जवला योजना का लाभ नहीं दिया जाता था। हमारी सरकार महिलाओं का उतना ही सम्मान करती है जितना पुरुषों का। महिलाओं के बिना समाज उन्नति ओर प्रगति नहीं कर सकता है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने सोचा कि महिलाओं को वह सुविधा मिलनी चाहिए जिनसे आपका जीवन सुगम हो। हमारी सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है चाहे वह किसी भी धर्म और मजहब का हो। इस मौके पर उन्होंने मंच के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किए गए लाभार्थियों तथा कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है। हमारी सरकार गरीबों के साथ है उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि हमारी बेटी सुरक्षित रहे और महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करें। केंद्र में हमारी सरकार तीसरी बार आई है तथा उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार दूसरी बार आई है सरकार के अच्छे कार्यों की वजह से ही जनता ने विश्वास जताया है और हमें मौका दिया है। 

उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत अब तक 1700 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हाथरस में 128 उद्यमियों को उनके बैंक ऋण में समायोजन हेतु, रु0 340.00 लाख (रू० तीन सौ चालीस लाख) की सब्सिडी प्रदान की गई है। मनरेगा योजनान्तर्गत 2.58 लाख परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया है तथा 12808 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार दिया गया है। पी०एम० स्वनिधि योजनान्तर्गत 12523 पथ विक्रेताओं को प्रथम ऋण, 3130 पथ विक्रेताओं को द्वितीय ऋण तथा 641 पथ विक्रेताओं को ऋण की तृतीय किस्त उपलब्ध कराकर रोजगार प्रदान किया गया। जनपद में रोजगार मेलों का आयोजन कर 15835 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया। साथ ही 227 अभ्यर्थियों की कैरियर काउसलिंग की गयी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत 4725 समूहों को गठन कर 50853 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया है। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत, जनपद में प्रा०वि० एवं जूनियर विद्यालयो में कायाकल्प योजनान्तर्गत 14 पैरामीटर्स पर 1217 एवं 19 पैरामीटर्स पर 1124 विद्यालयों को सतृप्त कराया गया। जनपद में कुल 27528 छात्र/छात्राओं को टेवलेट व स्मार्ट फॉन का वितरण किया गया है। निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत 29545 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 16846 बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों से लाभान्वित किया गया है। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजनान्तर्गत 4032 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया है तथा रू0 7.58 करोड़ की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से लाभार्थियो के खाते में हस्तांतरित की गई है। प्रधानमंत्री मातृ बन्दना योजनान्तर्गत 60249 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत 2872 श्रमिक लाभार्थियों को रू0 15.79 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को कोष के अन्तर्गत, रू0 2.47 करोड़ धनराशि की आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की गयी है। जनपद में 177 आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। जनपद में कुल 1712 आंगनबाडी केन्द्र संचालित है, जिनके अन्तर्गत 1362 ऑगनबॉडी कार्यकत्री तथा 1055 सहायिकाये तैनात है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 39289 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 5054 वैवाहिक जोड़ों को, रू0 2229.32 लाख का भुगतान कर लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 5620 मृतक आश्रितों को, रू0 19.62 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। पिछडा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत 3000 लाभार्थियों को धनराशि, रू0 7.20 करोड़ तथा अल्पसंख्यक ल्यिाण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति वितरण (पूर्व दशम में दशमोत्तर योजनान्तर्गत 8359 छात्र छात्राओं को लाभान्चित किया गया। दिव्यांगजन पेंशन योजनान्तर्गत 7254 लाभार्थियों तथा कृत्रम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत कुल 2682 लाभार्थियो को लाभान्चित किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 49604 अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों तथा पात्र के, 1136214 राशन कार्ड धारकों को राशन निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 172705 लाभार्थियों को निःशुल्क घरेलू कनेक्शन वितरित किये गये। जनपद के जिला चिकित्सालय हाथरस में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 359139 से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये लाभार्थी परिवारों को प्रति वर्ष, रू0 5.00 लाख (पांच लाख) तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा से अब त 42674 लाभार्थियों को सूचीबद्ध राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया है। जनपद में 105438 लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराये गये है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 2736 आवासों का निर्माण कराया गया है। जनपद में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 354 आवासों का निर्माण कराया गया है। उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत 4725 समूहों का गठन करते हुये, 50853 परिवारों को आच्छादित किया गया तथा 3384 समूहों को रू0 33.18 करोड़ धनराशि का वितरण किया जा चुका है। जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा 2672000 एफ०एम०डी० बैक्सीन डोज निःशुल्क लगाई गयी है। जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा 4980 के०सी०सी० कार्ड निर्गत किये गये है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 82 लाभार्थियों को. रू0 3.6 करोड तथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 17 लाभार्थी को. रू0 11.7 लाख का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजनान्तर्गत रू0 5.74 करोड़ की लागत की 05 परियोजनायें स्वीकृत हुई, जिसमें 05 परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण हेतु 11 एण्टी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में रु० 184.94 करोड़ की धनराशि से जिला कारागार का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय आयोजित होने वाले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ये हैं कि ऐसे लाभार्थी जो विभिन्न लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्हें भी योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जा सके। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उन्हें प्राप्त हो सके।

 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ. प्र.द्वारा भेजी गई एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से महाकुंभ तथा विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तक तथा पम्फ्लेट्स का वितरण जिला सूचना कार्यालय, हाथरस के माध्यम से किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह तथा मोनिका गौतम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी और जनसामान्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top