मदिरा एवं भांग की दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी
अन्य खबरे Feb 26, 2025 at 06:15 PM , 309लखनऊ।
प्रदेश में देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन हेतु आज 26 फरवरी की सायं तक कुल 286176 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं और इससे 1545.60 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिली हैं। कल 27 फरवरी को आवेदन की अंतिम तिथि है।
यह जानकरी आबकारी आयुक्त, श्री आदर्श सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण होना है। दिनांक 27 फरवरी को सायं 05 बजे तक आनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर किए जा सकते हैं।
आयुक्त ने बताया कि लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से आनलाइन हैं और आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस आनलाइन ही जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है, जो अन्य किसी कारण से अनर्ह नहीं है, वो आवेदन कर सकता है। ई-लाटरी आगामी 06 मार्च, 2025 को खोली जाएगी। पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।



























Comments