युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में
अन्य खबरे Feb 22, 2025 at 05:05 PM , 524लखनऊ । सहायक निदेशक (सेवा) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया है कि युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्रदान करते हुये इच्छुक अभ्यर्थियों के इजराईल, जर्मनी एवं जापान में नर्सिंग एवं केयर गिवर पदों हेतु आवेदन मोंगे गये है।
उन्होंने बताया है कि इजराईल हेतु 5000 हजार नर्सिंग, केयर गिवर, असिस्टेन्ट नर्स के पद पर नर्सिंग डिप्लोमा एवं कार्य करने का एक साल वर्ष का अनुभव रखने वाले पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं जिसमें 90 प्रतिशत सीटें महिलाओं हेतु आरक्षित है। आवेदन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2025 है।
जर्मनी हेतु कुल 250 असिस्टेन्ट नर्स के पदों हेतु पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं जिसके लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा / बी0एस0सी0, जी0एन0एम0 का डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आयु सीमा 24 से 40 वर्ष है तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।
उन्होंने बताया है कि जापान हेतु कुल 50 केयर गिवर के पदों हेतु पुरूष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे है जिसके लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा तथा एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2025 है।
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विदेशों में आकर्षक वेतन पर कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।



























Comments