राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी कहा
अन्य खबरे Feb 20, 2025 at 06:20 PM , 562
लखनऊ 20 फरवरी। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी बताते हुये कहा है कि यह बजट समाज के सभी वर्गो को राहत पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा 8736 करोड़ रुपये का प्रस्तुत बजट प्रदेश के किसानों, नौजवानों और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि कुशल एवं प्रभावी नीतियों के साथ उत्तर प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।
श्री दुबे ने कहा कि लखनऊ में 251 करोड़ की लागत से भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सम्मान में एक सीड पार्क की स्थापना से प्रदेश के किसानों को आसानी से उत्तम किस्म के बीज मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जायेगा।



























Comments