अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले 04 अभियुक्तों को 13 अदद अवैध तमंचे 315 बोर सहित एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।

अन्य खबरे , 169

 लखनऊ।

 

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले 04 अभियुक्तों को 13 अदद अवैध तमंचे 315 बोर सहित थाना टप्पल, जनपद अलीगढ से एसटीएफ द्वारा किया गया गिरफ्तार। 

दिनांक 19-02-2025 को एसटीएफ उ0प्र0 को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले 04 अभियुक्तों को 13 अदद अवैध तमंचे 315 बोर के साथ थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः- 

1- अजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम अजमतपुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रूखाबाद हाल पता- ग्राम लोहागढ, थाना खैर, जनपद अलीगढ़।

2- जसवंत सिंह पुत्र मुंशी निवासी बखनेर, थाना कासगंज, जनपद कासगंज। 

3- राजकुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम बरका, थाना खैर, जनपद अलीगढ।

4- रिछपाल सिंह पुत्र हरलाल सिंह निवासी सिकन्द्राबाद खत्रीबाङा मोहल्ला, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर ।

 

बरामदगी- 

1- 13 तमंचे 315 बोर अवैध 

2- तमंचे बनाने में प्रयोग किये जाने वाले औजार/उपकरण 

3- सैण्ट्रो कार यू0पी0 14 बीके 5558

 

गिरफ्तारी का स्थान व समय- जरतौली जाने वाले मार्ग पर खाली प्लाटों के पास बने मकान से थाना टप्पल, जनपद अलीगढ। दिनांक 19-02-2025, समय- 13ः20। 

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचो की फैक्ट्री चलाने वालों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों/इकाइयों को अभिसूचना संकलन व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में श्री अब्दुल कादिर, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई बरेली के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। 

अभिसूचना संकलन के दौरान उ0नि0 अमित कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 धूम सिंह, मु0आ0 सुनित, मु0आ0 रामजी लाल, मु0आ0 हरिओम व आरक्षी संजय यादव को ज्ञात हुआ कि अवैध तमंचों की फैक्ट्री चलाने वाले कुछ लोग थाना टप्पल, जनपद अलीगढ क्षेत्रान्तर्गत जरतौली मार्ग पर खाली प्लाटों के पास बने मकान में मौजूद है व अवैध तमंचे बना रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए थाना स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए साथ लेकर जरतौली मार्ग पर खाली प्लाटों के पास बने घर में दबिश दी गयी तो 04 अभियुक्तों को मौके पर तमंचे बनाते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। 

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा सामूहिक रूप से बताया गया कि हम चारों मिलकर अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। फैक्ट्री में अवैध तमंचे 315 बोर के बनाकर लोगों को दिल्ली- एन0सी0आर0 में अच्छे दामों पर सप्लाई करते हैं। जिससे हमारी अच्छी आमदनी होती है।

उपरोक्त चारों अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना टप्पल, जनपद अलीगढ पर मु0अ0सं0-92/2025 धारा 3/5/25 पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी ।

अभियुक्त अजीत सिंह का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1- मु0अ0सं0-144/21 धारा 5/25 शस्त्र अधि0 थाना खैर, जनपद अलीगढ़ 

2- मु0अ0सं0 145/21 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 414 भादवि थाना खैर, जनपद अलीगढ

3- मु0अ0सं0 258/21 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 थाना खैर, जनपद अलीगढ़। 

4- मु0अ0सं0 285/24 धारा 5/25/54/59 शस्त्र अधि0 थाना फर्श बाजार, शाहदरा नई दिल्ली।

5- मु0अ0सं0-92/2025 धारा 3/5/25 शस्त्र अधि0 थाना टप्पल, जनपद अलीगढ ।

Related Articles

Comments

Back to Top