उत्तर प्रदेश में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश, संत रविदास जयंती पर रहेंगे बंद

जनपत की खबर , 217

लखनऊ। योगी सरकार ने आज यानी संत रविदास जयंती के मौके पर बुधवार 12 फरवरी को सार्वजानिक अवकाश घोषित किया है. प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूलों को इस दौरान बंद रहेंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार के कार्यालय को भी उत्तर प्रदेश में भी बंद रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. जारी पत्र में सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने संबंधित विभागों में छुट्टी रखने के निर्देश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि संत रविदास जयन्ती के अवसर 12 फरवरी बुधवार को अवकाश घोषित किया है. इस दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी. पुलिस, अस्पताल और फायर विभाग के कर्मचारी आवश्यकतानुसार अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top