एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार
अन्य खबरे Jan 19, 2025 at 04:56 PM , 207लखनऊ।
- रेसुब चौकी ऐशबाग, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, लखनऊ एवं एस.टी.एफ. लखनऊ द्वारा दिनांक 19.01.2025 को की गयी संयुक्त कार्यवाही मेें एक तस्कर को गाड़ी संख्या 19038 से 11 किलोग्राम चरस ( value - 2.75 crores) के साथ गिफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एन.सी.बी. द्वारा अपराध संख्या 01/2025 दिनांक 19.01.2025 पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध मे।*
*********************
श्रीमान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ मंडल पू0उ0रे0 श्री चंद्र मोहन मिश्र महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय लखनऊ सिटी के निर्देशन में दिनांक 19.01.2025 को एन.सी.बी. लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रेसुब चौकी ऐशबाग, नार्कोटिक कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ एवं एस.टी.एफ. लखनऊ द्वारा गाड़ी संख्या 19038 (अवध एक्स.) के समय लगभग 00ः30 बजे ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर आने पर ए-1 कोच में सीट नम्बर 38 पर वैध रूप से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति शत्रुधन कुमार पुत्र. राजकिशोर सिंह प्रसाद निवासी सीवान (बिहार) के पास सीराने पर रखा हुआ बैग को चेक करने पर अखबार में लिपटे हुए भूरे रंग के टेप से बंधे हुए आयतकार 22 पैकेट मिले। सख्ती से पुछने पर उक्त व्यक्ति द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वह 11 किलोग्राम लगभग चरस लेकर बेतिया (बिहार) से अंकलेश्वर (गुजरात) जा रहा है। उक्त व्यक्ति को बैग सहित ट्रेन से प्लेटफार्म नम्बर 01 पर ही उतार कर बरामद 22 पैकेटों के पदार्थ की पुष्टि हेतु कट लगाकर एन.सी.बी. द्वारा लायी गयी डी.डी.किट से जाॅचा गया तो परिणाम चरस के लिए सकारात्मक पाया गया, एवं लाये गये इलेक्ट्रानिक मशीन से वजन करने पर प्रत्येक पैकेट का वजन 500 ग्राम, कुल वजन 11 किलोग्राम पाया गया। मौके पर सभी प्रक्रियाओं का बाखुबी पालन किया गया। रेसुब, एन.सी.बी. एस.टी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा समक्ष गवाहान बरामद 22 अदद चरस के पैकेटों को जब्त कर अभियुक्त उक्त को एन.सी.बी. द्वारा गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मु0अ0सं0-01/2025 अन्तर्गत धारा 08/20/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट दिनांक 19.01.2025 पंजीकृत किया गया। मामले की जाॅच श्री सुनील/उप निरी0/एन.सी.बी. द्वारा की जा रही है। अग्रिम प्रगति से अवगत कराया जायेगा एन.सी.बी. के अनुसार बरामदसुदा 11 किलोग्राम चरस की अनुमानित कीमत प्रति किलो लगभग रू 2500000/- (पच्चीस लाख) एवं कुल कीमत लगभग रू. 2.75 Cr. आंकी गई है।
*पकड़े अपराधी का नाम व पता*
शत्रुधन कुमार पुत्र. राजकिशोर सिंह प्रसाद निवासी सीवान (बिहार)
*बरामद सामग्री*
एक बैग में 22 पैकेटों में कुल 11 किलोग्राम चरस। अनुमानित कीमत प्रति किलो लगभग रू 2500000/- एवं कुल कीमत लगभग रू. 2.75 Cr है।
*गिरफ्तारी में संलग्न स्टाफ*-
*01-रेसुब चैकी ऐशबाग*
उप निरी0 ए0बी0 जडेजा,
सउनि राम प्यारे यादव,
हे0का0 अखिलेश कुमार सिंह,
कान्स0 सन्त यादव,
म0का0 अनुजा चाहर,
कान्स0 अभिषेक कुमार राय,
*02-एन0सी0बी0 लखनऊ*
श्री पंकज/निरीक्षक,
श्री अनुराग पटेल/उप निरी0
श्री अवधेश चैधरी/हे0का0,
श्री दिनेशपाल सिंह/सिपाही,
*03ः-एस.टी.एफ./लखनऊ*
श्री विरेन्द्र सिंह यादव/उप निरी0,
श्री नीरज कुमार मिश्रा/हे0का0,
श्री नीरज कुमार/कान्स0
*04- रारेपु/चैकी ऐशबाग*-
श्री मनीष कुमार/आरक्षी।



























Comments