अदभुत गाँव : हर घर में हवाई जहाज

हेडलाइंस , 898

आम लोगों के घरों में बाइक और कार का होना काफी आम बात है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गाँव के बारे में सुना है. जहां हर घर के गैराज में बाइक और कार ही नहीं बल्कि एक प्लेन भी खड़ा रहता हो. हालाँकि यह अपने हिंदुस्तान में संभव नही.अगर आपको  यह  कोई मजाक लग रहा है तो आप अमेरिका के रेसिडेंशल एअरपार्क इलाके के बारे में नहीं जानते. गौरतलब है कि दूसरे विश्व युद्ध  में अमेरिका ने एक निर्णायक भूमिका निभाई थी. अमेरिका में 1939 तक 34,000 पायलट थे. लेकिन 1946 तक उनकी संख्या बढ़कर 4,00,000 से ज्यादा हो गई थी. जब लड़ाई खत्म हुई तो बहुत से एयरफील्ड और पायलट खाली हो गए. इससे निपटने के लिए अमेरिका की द सिविल एरोनोटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने आवासीय एअर पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस के तहत बंद हो चुके मिलिट्री एअर स्ट्रिप्स पर रिटायर्ड मिलिट्री पायलटों को बसाने का फैसला किया गया. ऐसी बस्तियों को ‘फ्लाई-इन कम्युनिटीज कहा जाता है, यहां हर घर में कार की तरह एक हवाई जहाज होता है. इस बस्ती की सड़कें इतनी चौड़ी होती हैं कि एक प्लेन और कार बिना आपस में टकराए बिना पास से निकल सकते हैं। बता दें, दुनिया में 630 से अधिक आवासीय एअर पार्क्स हैं, जिनमें से 610 से ज्यादा अमेरिका में हैं. कैलिफोर्निया स्थित कैमरून पार्क हवाई अड्डा इन्हीं आवासीय एअर पार्क्स में से एक है. जिसमें आप हर घर के गैराज में कार की जगह एक हवाई जहाज खड़ा देख सकते हैं. बता दें, कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो  का सियारा स्काई पार्क पहला एयर पार्क था, जिसे साल 1946 में स्थापित किया गया था.

Related Articles

Comments

Back to Top