इटौजा में हुई आशीष की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

जनपत की खबर , 616

राकेश पाण्डेय निश्छल
लखनऊ। इटौजा में हुई आशीष की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया जिसमें गांव के ही पिता पुत्र खुशीराम और संजीत को पुलिस नें ग गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त बैट और लोहे की फुकनी बरामद कर ली गई पुलिस ने बताया आशिष की हत्या प्रेम संबंधों में बाप बेटे ने पीट पीट कर की । म्रतक का हत्यारो के परिवार की बेटी से था प्रेम प्रसंग था जिसके चलते हत्या कु गई। बीती रात म्रतक आशीष  प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।
घर मे आशीष को देखकर पिता पुत्र ने आशीष की बुरी तरह  पिटाई कर दी थी और मरणासन हालत में घर के बाहर छोड़कर  फरार हो गए थे ।
आज इलाज के दौरान  आशीष की मौत  हो गई , भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर इटौजा पुलिस ने की गिरफ्तारी।

Related Articles

Comments

Back to Top