एसडीएम और पुलिस पर बिफरे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद
अन्य खबरे Dec 06, 2024 at 09:35 PM , 529*गोरखपुर*
एसडीएम और पुलिस पर बिफरे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद*
*तुम्हारे बाप या बेटे को कोई गोली मारकर हत्या देता तो क्या करते, डोंट टच...*
*एसडीएम से बोले जय प्रकाश निषाद...आपको बीच चौराहे पर हम भी गोली मरवा दें तो...आप कुछ कर पाएंगे..?*
जयप्रकाश निषाद बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं, चौरीचौरा विधानसभा से पूर्व विधायक, वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य भी हैं
हत्यारे के घर पर सुरक्षा और पीड़ित के घर पर सुरक्षा नहीं होने की वजह से नाराज हो गए जयप्रकाश निषाद
पीड़ित और उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं जयप्रकाश निषाद
अमरोहा गांव में हुए हत्याकांड पर राजनीति भी गरमा गई है, पीड़ित पक्ष निषाद परिवार का है और हर पार्टी के निषाद समाज के नेता शोक संवेदना व्यक्त करने आ रहे हैं
3 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे रंजिशन शिवधनी और उर्फ रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
*5 दिसंबर को दोपहर में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित के घर पहुंचे* तो एसडीएम और इंस्पेक्टर द्वारा हाथ लगाने पर वह उनके ऊपर जमकर बिफर पड़े.
इसके बाद तो जयप्रकाश निषाद ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई, गुस्से में तमतमाए जयप्रकाश निषाद आपा खो बैठे और उन्होंने एसडीएम और इंस्पेक्टर को खूब लताड़ा.
उन्होंने दोनों का नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारे बाप, मां या बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जाए तो क्या करोगे? क्या कोई संवेदना व्यक्त करने भी नहीं आ सकता. डोंट टच तुम मुझे जानते हो...मैं कौन हूं...जो तुम मुझे हाथ लगा रहे हो..?
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के अमरौटा गांव में 3 दिसंबर को दोपहर शिवधनी उर्फ रामधनी निषाद (55 वर्ष) की रंजिशन पड़ोसी शशिशंकर सिंह उर्फ पिकलू ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।



























Comments