भाजपा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

अन्य खबरे , 54

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा। विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्र नवनिर्माण में डा. भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुलन्दशहर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कृतज्ञ नमन करेगें।
प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि 06 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश के सभी बूथों पर पुष्पार्चन करते हुए कृतज्ञ नमन करेगी। भाजपा 26 नवम्बर संविधान दिवस से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक संविधान गौरव पर्व मना रही है। इसके तहत 06 दिसम्बर को प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा।
श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्येक संगठनात्मक जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन करके बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ ही संविधान निर्माण तथा भारत के विकास में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों में समरसता भोज के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, महापौर व नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य सहित स्थानीय नागरिक सम्मिलित रहेंगे।
श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुलन्दशहर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ, केन्द्रीय मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल आगरा महानगर एवं केन्द्रीय मंत्री श्री बीएल वर्मा बदायूं में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता को कृतज्ञ नमन करेगें।
प्रदेश मंत्री श्री शंकर लोधी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ, श्री स्वतंत्र देव सिंह फिरोजाबाद, श्री सुरेश खन्ना लखनऊ, श्री रामकेश निषाद बांदा, श्री मनोहर लाल मन्नू ललितपुर, श्री रविन्द्र जायसवाल वाराणसी, श्री गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, श्री आजाद आजाद लखनऊ, श्रीमती विजय लक्ष्मी देवरिया, श्री राकेश सचान कानपुर देहात, श्री अजीत पाल कानपुर देहात, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, श्री लक्ष्मीनारायण मथुरा, श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा जिला, श्री संदीप सिंह अलीगढ, श्री जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, श्री ब्रजेश सिंह सहारनपुर जिला, श्री सुनील शर्मा गाजियाबाद महानगर, श्री नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद महानगर, श्री सोमेन्द्र तोमर मेरठ महानगर एवं श्रीमती गुलाब देवी संभल में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता को कृतज्ञ नमन करेगें।
प्रदेश मंत्री श्री शंकर लोधी ने बताया कि में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर पाठक गाजियाबाद, श्रीमती कान्ताकर्दम नोएडा, श्री संतोष सिंह लखनऊ, श्री सलिल विश्नोई कानपुर उत्तर, श्री सत्यापाल सिंह सैनी मुरादाबाद जिला, श्रीमती नीलम सोनकर आजमगढ़, श्री बृजबहादुर अयोध्या, श्रीमती सुनीता दयाल गाजियाबाद, श्री मानवेन्द्र सिंह कानपुर, डा. धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर, श्री देवेश कोरी मुरादाबाद महानगर, श्री त्रयंबक त्रिपाठी लखनऊ महानगर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता को कृतज्ञ नमन करेगें।
प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल लखनऊ जिला, श्री अनूप गुप्ता लखीमपुरखीरी, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, श्री संजय राय लखनऊ व बाराबंकी, श्री सुभाष यदुवंश देवरिया, श्री राम प्रताप सिंह चौहान आगरा जिला में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।
प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरि वाराणसी, डा. चन्द्रमोहन सिंह हापुड़, श्रीमती मीना चौबे, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, श्री विजय शिवहरे आगरा महानगर, श्री शंकर लोधी लखनऊ, डा. शकुन्तला चौहान मऊ, श्रीमती अनामिका चौधरी प्रयागराज महानगर, सुश्री पूनम बजाज अलीगढ़, श्रीमती अर्चना मिश्रा लखनऊ, श्री अमित वाल्मीकि, श्री बंसत त्यागी बुलन्दशहर, श्री शिव भूषण सिंह लखनऊ, श्री अभिजात मिश्रा नोएडा, श्री डीपी भारती बदायूं, श्री सुरेश पासी अमेठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मनीष कपूर वाराणसी, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल बरली, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित लखनऊ, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी श्री अतुल अवस्थी लखनऊ व प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह लखनऊ में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top