अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस अमृत सरोवर स्थलों पर हुआ प्रस्तावना का सामूहिक पाठ बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

अन्य खबरे , 313

लखनऊ: 26नवम्बर 2024

 

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज, 26 नवंबर 2024 को प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। संविधान दिवस के अवसर पर गांवों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन कर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। जानकारी दें कि प्रदेश भर में मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में अब तक 18 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं, और इन सभी अमृत सरोवर पर संविधान दिवस मनाने के निर्देश निर्गत किये गये थे।   ग्राम्य विकास, द्वारा समस्त जनपदों को संविधान दिवस मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिये गये थे। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर आज यानि 26 नवंबर 2024 को सुबह से ही जनभागीदारी कराते हुए सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इसमें प्रदेश भर में गांवों में अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूह, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय समुदाय के हजारों लोग शामिल शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया गया। 

मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन एवं उनके द्वारा की गई अपील के क्रम में हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

आयुक्त, ग्राम्य विकस श्री जी0 एस0 प्रियदर्शी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर जनसहभागिता के साथ संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से आ रही तस्वीरों से समझा जा सकता है कि स्थानीय समुदायों के लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हैं, और देखकर सुखद अनुभूति हो रही है कि इसमें बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top