गोरखनाथ थाने में भारी भ्रष्टाचार का लोक भवन पर सांकेतिक विरोध प्रतिबंधित

अन्य खबरे , 220

लखनऊ।

लखनऊ पुलिस ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर द्वारा गोरखनाथ थाने में भारी भ्रष्टाचार के के विरोध में आज 28 अक्टूबर को लोक भवन, लखनऊ के सामने सांकेतिक विरोध को प्रतिबंधित कर दिया है. 

इंस्पेक्टर गोमती नगर द्वारा उन्हें दिए गए आदेश में कहा गया है कि लोग भवन के सामने धरना प्रदर्शन क्षेत्र नहीं है और धारा 163 बंस लागू है अतः उन्होंने इन्हें लोक भवन के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन हेतु जाने से मना करते हुए वहां जाने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

अमिताभ ठाकुर ने गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने 21 करोड रुपए में बने इस थाने में भारी भ्रष्टाचार के समाचारों को मौजूदा भाजपा सरकार के भारी भ्रष्टाचार की हकीकत बताते हुए सांकेतिक विरोध की बात कही थी.

Related Articles

Comments

Back to Top