पीएम-केयर्स फंड पर प्रियंका ने उठाया सवाल,ऑडिट की मांग की
हेडलाइंस May 02, 2020 at 06:54 PM , 480नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस से लड़ाई में चंदा-दान आदि लेने के लिए बनाए गए पीएम-केयर्स फंड पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसकी ऑडिट की मांग की है और साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारी लोगों से इस फंड के लिए जबरदस्ती पैसा वसूल रहे हैं। प्रियंका ने शनिवार को कहा कि आम लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के तौर पर पैसे लिए जा रहे हैं और इसलिए पीएम केयर्स फंड का सरकारी ऑडिट होना चाहिए।
प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लोगों से पीएम केयर्स कोष में एक-एक सौ रुपए का योगदान देने से जुड़े कलेक्टर के एक कथित आदेश का हवाला देते हुए यह भी कहा कि देश के कई पूंजीपतियों के 68 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने का भी हिसाब होना चाहिए।
प्रियंका ने ट्विट किया- एक सुझाव: जब जनता त्राहिमाम कर रही है, राशन, पानी, नकदी की किल्लत है, सरकारी महकमा सबसे एक-एक सौ रुपए पीएम केयर्स कोष के लिए वसूल रहा है तब हर नजरिए से उचित रहेगा कि पीएम केयर्स कोष का सरकारी ऑडिट भी हो। उन्होंने कहा- देश से भाग चुके बैंक चोरों के 68 हजार करोड़ माफ हुए उसका हिसाब होना चाहिए। संकट के समय जनता के सामने पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। इसमें जनता और सरकार दोनों की भलाई है।



























Comments