गोरखपुर नजरबंदी मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत, मुख्यमंत्री पर आरोप

अन्य खबरे , 263

लखनऊ।

डॉक्टर-सिपाही विवाद में सिपाही को न्याय दिलाने हेतु 15 अक्टूबर को गोरखपुर गए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपनी कथित नजरबंदी के संबंध में आज उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत प्रस्तुत किया है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि गोरखपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन स्थित सिंचाई डाक बंगले को बाहर से बंद कर उन्हें लगभग साढ़े चार घंटे तक अवैध ढंग से नजरबंद रखा. इसके बाद उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन ले जाकर जबरदस्ती लखनऊ जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अनौपचारिक वार्ता में स्वयं कहा कि यह सब उच्चस्तरीय आदेशों पर हो रहा है. अतः उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन कार्यों के लिए उत्तरदायी बताते हुए आयोग से शिकायत की जांच कर समुचित विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top