विश्वभर में कोविड-19 प्रकोप से 33,38,788 लोग संक्रमित

हेडलाइंस , 412

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है और इससे विश्वभर में अब तक 2,38,096 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 33,38,788 लोग संक्रमित हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 37336 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1218 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 9951 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top