उ0प्र0 गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने पद्भार ग्रहण किया
अन्य खबरे Oct 03, 2024 at 07:59 PM , 237गोवंश को प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के लिए समृद्धि का आधार बनायेगे
स्वयंसेवी संस्थाओं और गैरसरकारी संगठनों को साथ लेकर गोसंरक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा-अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता
लखनऊ: 03 अक्टूबर, 2024
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने आज यहां इंदिरा भवन स्थित उ0प्र0 गोसेवा आयोग में पद्भार ग्रहण किया। इसके साथ ही श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह ने मा0 उपाध्यक्ष के रूप में तथा श्री राजेश सिंह सेंगर ने मा0 सदस्य के रूप में पद्भार ग्रहण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने अपनी प्रेसवार्ता में गोसंरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गोवंश को प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के लिए समृद्धि का आधार बनायेगे। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण कार्यों में योगदान देना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। आयोग के पदाधिकारीगण प्रदेश में गौसंरक्षण कार्यों में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करेंगे। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गौजनित उत्पादों को व्यवसायिक रूप से लाभकारी बनाना आयोग की प्राथमिकता रहेगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि गोवंश के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। प्रदेश की समस्त गोशालाओं को प्रशिक्षण केन्द्र बनाते हुए गो आधारित कृषि, बायोगैस उर्जा एवं पंचगव्य उत्पादों के माध्यम से गोशालाओं को स्वाबलम्बी बनाये जाने हेतु योजना तैयार की जाएगी। गोपालन को बढावा दिया जाएगा, जिससे किसान गोवंश को निराश्रित न छोड़े। स्वयंसेवी सस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों को साथ लेकर गोपालन, गो संरक्षण, गो संवर्धन को बढावा दिया जाएगा।
मा0 उपाध्यक्ष ने चारागाह विकास तथा गोमाता के महत्व के विषय पर प्रकाश डाला। मा0 सदस्य श्री राजेश सिंह सेगर जी ने गाय और मानव स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम नन्दन सिंह जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवमनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित आयोग गो संरक्षण एवं गो संवर्धन की दिशा में मा0 मुख्यमंत्री जी के संरक्षण में नये आयाम स्थापित करेगा। अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के पद्भार ग्रहण पर आयोग के सचिव, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयोग के पुर्नगठन पर हर्ष प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग में निराश्रित गोवंश/एन0जी0ओ0 एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण एवं वृहद स्तर पर गोवंश आधारित प्राकृतिक कृषि मॉडल को समस्त उत्तर प्रदेश में स्थापित करने हेतु सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग का गठन करते हुए मा0 अध्यक्ष, मा0 उपाध्यक्ष एवं मा0 सदस्य मनोनीत किये गये हैं।



























Comments