लोक निर्माण विभाग का पैच वर्क के नाम पर जमकर बंदरबांट

अन्य खबरे , 361

लखनऊ । शहीद पथ के सर्विस लेन पर खानापूर्ति कर दिखाया जा रहा है सड़कों का पैच वर्क । लोक निर्माण विभाग का पैच वर्क के नाम पर जमकर बंदरबांट,पैच वर्क के एक दिन बाद ही उखड़ने लगी बजरी,गिट्टी। सम्मिट बिल्डिंग के सामने सर्विस लेन पर अवर अभियंता का बड़ा खेल आया सामने। कागजी खानापूर्ति कर लाखों रुपये का बजट का दिया जा रहा भुगतान । मुख्यमंत्री कार्यालय के मात्र 10 किमी दूरी पर पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता का सड़क पैच वर्क के नाम पर ये कैसा भ्रष्टाचार। प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल कर रहा अवर अभियंता। जानकार अंजान बने हैं उच्चधिकारी । ये आप देख सकते हैं,सड़कों के पैचवर्क,मेंटीनेंस के नाम ये कैसा हो रहा राजधानी में खेल,अन्य जिलों की बात छोड़ियें,मुख्यमंत्री के पास विभाग फिर भी पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर से लेकर अधीक्षण अभियंता को कोई नहीं पड़ रहा है फर्क। यहां तो पैच वर्क के नाम पर सरकार की आंखो में धूल । ऐसे में कितने दिन चलेगी सड़क जनता का बड़ा सवाल ।

Related Articles

Comments

Back to Top