आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे सभी ट्रांसजेण्डर को वृद्धावस्था पेंशन योजनार्गत पेंशन दिये जाने का प्राविधान किया गया

अन्य खबरे , 204

*लखनऊ । जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ सुनीता सिंह ने बताया है कि जनपद लखनऊ के सभी ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को जो आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं को वृद्धावस्था पेंशन योजनार्गत पेंशन दिये जाने का प्राविधान किया गया है।*
       *सभी 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को जो आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं अपना आवेदन आनलाइन किसी भी जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से भर सकते हैं व आवेदन की हाईकापी प्राप्त कर सभी संलग्नकों सहित संबंधित तहसील में जमा करायें व आनलाइन आवेदन पत्रों की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी को भी प्राप्त करायें, जिससे उनकी त्वरित स्वीकृति हेतु कार्यालय से भी कार्यवाही की जा सके। आनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो भी कार्यालय में वृद्धावस्था पेंशन लिपिकों से संपर्क किया जा सकता है।*थे

Related Articles

Comments

Back to Top