वन रेंज में नाची नर्तकियाँ... रेंजर समेत दफ्तर बाबू व वन दारोगा ने लगाए ठुमके, उड़ाए नोट

अन्य खबरे , 285

के. के. शुक्ला
दरोगा जी चोरी हो गई...शबनम शराब हो गई....
मै कुड़ी पंजाब की.....!
पतली कमर लम्बे बाल.....!
रूपट्टा सरक रहा है मेरा दिल धड़क रहा...!
छोरी जेल करावेगी...' पर नशे में टल्ली होकर थिरके वनकर्मी, जमकर किया नागिन डांस, वीडियो वायरल


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर डांसरों के संग फूहड़ता मामले में अभी तक रेंजर आरिफ़ ज़माल हुए निलम्बित, दफ्तर बाबू संग सेन वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा समेत अन्य लोगों पर कब होगी कार्यवाही

लखीमपुर-खीरी।भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन, जन्माष्टमी पर लखीमपुर-खीरी की एक वन रेंज में बार बालाओं के साथ वनकर्मी नर्तकियों के साथ मंच पर 
अश्लील डांस के साथ नाच रहे थे हालांकि वनकर्मी सारी हदे पार करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। जहां पूरा देश भजन कीर्तन करते हुए बाल लीलाओं का मंचन करते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया वहीं दूसरी तरफ लुधौरी निघासन वन रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी आरिफ जमाल, दफ्तर बाबू संग सेन, राजेन्द्र वर्मा वन दरोगा समेत वनकर्मी व निमंत्रण मे बुलाए गए लकड़कट्टे वन रेंज में वनकर्मी नशे में टल्ली होकर सारी मर्यादाओ को लांघते हुए बीती रात तक बार बालाओं के साथ झूमते रहे...हालाकि फूहड़ता भरा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिन्दू संगठनो मे खासी नाराजगी दिखी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए विधिक कार्रवाई करते हुए सनातन संस्कृति का पाठ पढ़ाने की मांग की गई हालांकि वन विभाग की किरकिरी होने के बाद वन क्षेत्राधिकारी आरिफ जमाल साहब को निलम्बित किया गया वही दूसरी तरफ अन्य वनकर्मियों पर कार्यवाही न होना क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
वन रेंज परिसर में बार बालाओं के साथ वनकर्मियों द्वारा फिल्मी धुनों पर ठुमके लगाने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
जानकारी मुताबिक, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लुधौरी निघासन वन रेंज में बार बालाओं की डांस पार्टी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें वन क्षेत्राधिकारी आरिफ जमाल व दफ्तर बाबू संग सेन आदि वन स्टाफ समेत लकड़कट्टो  द्वारा ...दरोगा जी चोरी हो गई..छोरी जेल करावेगी..! शबनम शराब हो गई.... पतली कमर लम्बे बाल...आदि फिल्मों व भोजपुरिया गानों पर जमकर डांस किया गया।
सोशल मीडिया पर इस फूहड़ता के दर्जनों वीडियो वायरल हो रहे है वीडियो में बार बालाओं के साथ वनकर्मी भी शराब के नशे में झूमते हुए नजर आ रहे हैं बैकग्राउंड में दरोगा जी चोरी हो गई....!शबनम शराब हो गई....! मै कुड़ी पंजाब की.....!पतली कमर लम्बे बाल.....!
रूपट्टा सरक रहा है मेरा दिल धड़क रहा...! छोरी जेल करावेगी... जैसे फिल्मी गाने सुनाई दे रहे हैं इन गानों पर और कोई नहीं बल्कि वन क्षेत्राधिकारी आरिफ की मौजूदगी में वन दरोगा, दफ्तर बाबू समेत वनकर्मी डांस करते हुए नोट लुटा रहे हैं।
इसमें वनकर्मी सादी कपड़ों में फिल्मी गानों पर स्टेज पर बार बालाओं के साथ अजीबो-गरीब ठुमके लगाते हुए दिखे वनकर्मियों को न तो वन विभाग की इज्जत का ख्याल रहा और न ही अपनी पद की मर्यादा का! हालांकि वही जब रेजर साहब व स्टाफ की महफ़िल अपने पूरे शबाब पर थी इस बीच वहा मौजूद किसी ने अश्लील महफ़िल के दर्जनों वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वायरल हो गया कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर‌ वनकर्मियों द्वारा अश्लीलता की सारी करतूत जिले के अफसरों तक पहुची इसी को लेकर रेंजर साहब को निलम्बित किया गया किन्तु दफ्तर बाबू संग सेन, वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा समेत कई वनकर्मियों समेत लकड़कट्टो पर क्यो नही कार्यवाही की गई।

*_"वन महकमा को बदनाम कर रहा रेंजर आरिफ जमाल'__* 

अपनी ड्यूटी व जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील के स्थान पर उलूल-जुलूल काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रेंजर साहब रहते है जन्माष्टमी पर्व में लुधौरी निघासन वन रेंज में खुलेआम शराब परोसे गई इतना ही नहीं, शराब के साथ शबाब का भी इंतजाम था हालांकि रेंजर साहब अपनी लचर कार्यशैली व खाउ कमाऊ नीति के चलते हमेशा सुर्खियों में रहकर अखबारों की शोभा बढ़ाते रहे। अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top