*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का किया गया आयोजन*

अन्य खबरे , 228

*रोजगार मेले में 14 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 940 में से 547 अभ्यर्थियों का चयन किया गया*

लखनऊ 31 अगस्त, 2024 (सूचना विभाग)      सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज, लखनऊ परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस रोजगार मेले में 14 कम्पनियों Thakur Publication / Insta Humans For Suzlon/Head line Digital/ Shiv HR Solutions / Audaz/ Pipal tree / Paytm/ Unaited Yangs / Marg Councultancy/Exaine / Dr. Readdy/Fluentgreid/ WeWin/ Mahindra Skills ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 940 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए। इन अभ्यर्थियों में से Trainee / / Fresher / Machine Operator/ Customer Support Agent/Marketing Officer आदि के पदों पर 547 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
       इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने नियोजक एवं आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार / स्वःरोजगार से जोडकर "आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने तथा 'हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top