उ.प्र. पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई
जनपत की खबर Aug 31, 2024 at 05:57 PM , 242लखनऊ।
उ.प्र. पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 दिनांक 23/24/25 तथा 30/31 अगस्त को प्रदेश के 67 जनपद/कमिश्नरेट के 1174 केंद्रों पर आयोजित की गई , जिसमें 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होना था !
उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्कृष्ट सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु समस्त जनपदों में पुलिस मुख्यालय स्तर से अतिरिक्त पुलिस/पीएसी बल का प्रबन्धन किया गया था । इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक (observer) ड्यूटी हेतु 15 SP,31 ASP व 28 DSP रैंक के अधिकारी भी लगाये गये थे ।
उत्कृष्ट पुलिस प्रबन्धन, समन्वय व समेकित व्यवस्थापन से आज उक्त आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई है ।































Comments