*जिला उद्योग बंधु : उद्यमियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण : डीएम*

अन्य खबरे , 244

लखीमपुर खीरी 28 अगस्त। जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग एससी गर्ग ने किया।

डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।  उद्यमियों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। उद्यमी सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है। 

डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कार

Related Articles

Comments

Back to Top