काशीरामपुरवा गांव में निकाली वृक्षगंगा शोभायात्रा
अन्य खबरे Aug 26, 2024 at 09:45 AM , 289ग्रीन संडे मना रहा गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ
• काशीरामपुरवा गांव में निकाली वृक्षगंगा शोभायात्रा
• सड़क पर हरियाली को किया पौधरोपण, बांस के ट्री गार्ड बनाकर की पौधों की सुरक्षा
फूलबेहड़। जहां आजकल छुट्टी के दिन संडे को लोग सैर सपाटा और मौज मस्ती के साथ मनाना पसंद कर रहे हैं वही गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की टीम हर संडे को किसी चयनित स्थान पर जाकर वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता और पौधरोपण का कार्यक्रम कर रही है जिसे ग्रीन संडे यानी कि हरित रविवार का नाम दिया गया है।इसके तहत रविवार को फूलबेहड़ ब्लाक के काशीरामपुरवा गांव में वृक्षगंगा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वृक्षगंगा अभियान संयोजक अनुराग मौर्य ने बताया गायत्री परिवार फूलबेहड़ ब्लॉक संयोजक कृष्णाकांत शुक्ला की उपस्थिति में युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर टीम के द्वारा तरुपूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। अनुराग मौर्य ने वासियों को
बताया। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पेड़ लगाने से भी ज्यादा पेड़ पौधे बचाने पर ध्यान देना है। हमने अगर पेड़ पौधों को देवी देवता स्वरूप माना है तो उन्हें वैसा ही दर्ज भी देना होगा।
उपस्थित ग्राम वासियों और गायत्री परिजनों के द्वारा तरुपूजन (पौधों का पूजन) के बाद ग्राम वासियों ने हरे-भरे पौधों के साथ हरित ग्राम प्रदक्षिणा करके प्रकृति और पेड़-पौधों से आत्मीय संबंध करने का संदेश दिया। यात्रा के बाद गांव की सड़क के किनारे पर ट्री गार्ड सहित अशोक, बॉटल ब्रश, सावनी, आम आदि पौधों का रोपण किया। विदित हो 2 माह पूर्व युवा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व योग दिवस से इस सत्र का वर्षाकालीन वृक्षगंगा अभियान शुरू किया गया था जिसके अंतर्गत प्रतिदिन पौधारोपण किया जा रहा है । कार्यक्रम में गायत्री परिजन ओम प्रकाश तिवारी, शिव कुमार गिरि, राम सिंह मौर्य, रामचंद्र वर्मा, कमलेश गिरी, शिव भगवान दुबे युवा प्रकोष्ठ के यज्ञदेव वर्मा, दीपक वर्मा, पार्वती भार्गव, अमल वर्मा, निष्ठा वर्मा आदि मौजूद रहे।



























Comments