अनारक्षित वर्ग के लोगों की हुई बैठक , आरक्षण को पूर्णतया देश से खत्म करने के लिए आर – पार का संघर्ष करने का लिया संकल्प
अन्य खबरे Aug 25, 2024 at 08:55 PM , 339* आरक्षण के चलते 60 करोड़ लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाये जाने की हुई निंदा
नैमिष प्रताप सिंह
लखनऊ : आज इन्दिरा नगर लखनऊ में अनारक्षित वर्ग के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में इस वर्ग के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव और पूरे समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए तीव्र आलोचना हुई। मैराथन बैठक का प्रारंभ नैमिष प्रताप सिंह के ओजस्वी उद्बोधन से हुआ जिन्होंने आरक्षण के पूर्व एवं वर्तमान में आरक्षण व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के संयोजक और सभा के संचालक आर. के. सिंह विसेन ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं अन्याय पूर्ण आरक्षण के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि याचना नहीं अब रण होगा आरक्षण के विरुद्ध भीषण संघर्ष होगा सभा को संबोधित करते हुए श्री सत्येन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता के 77 साल बीत जाने के बाद अब आरक्षण को पूर्णतया देश से खत्म करने के लिए सीधे विरोध के लिए अब भीषण संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नही बचा है। आरक्षण में आरक्षण दिया जा है या नहीं दिया जा रहा है इससे उनका कोई सरोकार नहीं है। अब तो इस देश से आरक्षण की पूरी तरह से विदाई चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि हमारी आबादी कम है जबकि भारत में गैर आरक्षित वर्ग की जनसंख्या 60 करोड़ से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के ज्यादा न्याय की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। सभा को संबोधित हुए श्री राजेश तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए अब हमे एकजुट होकर एवं सक्रिय होकर सरकार पर दबाव बनाना है ताकि आरक्षण पूरी तरह से समाप्त हो सके ।श्री अहलूवालिया ने कहा कि भारत के सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता हिंदू है लेकिन स्वार्थ में आकर ये जातीय विभाजन करवा रहे है जिससे आखिरकार सनातन धर्म और देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है। सभा को संबोधित करते हुए उमाकांत सिंह ने संविधान एवं दलीय व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिया। सभा को मुख्य रुप से बी. एस. पाठक , उमाशंकर सिंह, अमित श्रीवास्तव, श्री लालजी शुक्ला ने संबोधित किया। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के हक – हकूक की रक्षा के लिए अनारक्षित भारतीय जन परिषद के गठन के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। आखिर में कार्यक्रम के संयोजक आर. के.सिंह विसेन ने समस्त आगुंतकों के प्रति साधुवाद देते हुए हृदय की गहराइयों से आभार ब्यक्त किया। बैठक में श्री विक्रम सिंह चंदेल, श्री रसिक मोहन श्रीवास्तव, श्री अमलेन्दु तिवारी, श्री आनंद शंकर शुक्ला, श्री जसवीर सिंह गजेंद्र सिंह श्री उमा शंकर सिंह, श्री कमल सिंह चौहान, श्री रवि सोलंकी श्री लालजी शुक्ला श्री कुंवर चंद त्रिपाठी, श्री जेपी त्रिपाठी, श्री अशोक सक्सेना,श्री मेवा सिंह, श्री बी एस पाठक श्री अमित कुमार रघुवंशी श्री अमित श्रीवास्तव, श्री शिव प्रताप सिंह, श्री धर्मेंद्र मिश्रा श्री आशीष पांडे, श्री अजीत प्रताप सिंह, श्री देवेंद्र मिश्रा,श्री सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया श्री मनोज सिंह श्री सोमदत्त शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।



























Comments