कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित
अन्य खबरे Aug 06, 2024 at 04:36 PM , 246*लखनऊ 06 अगस्त 2024 । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लखनऊ अभिषेक कुमार सरोज ने बताया कि पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए वर्ष 2024-25 हेतु 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है।*
*वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों द्वारा "ओ लेवल" एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जनपद की चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० की विभागीय बेवसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर पूर्व में प्रकाशित ऑनलाइन आवेदन करने की तिथिः 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक निर्धारित थी, जिसको बढ़ाते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 अगस्त, 2024 कर दी गयी है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय सारिणी बेवसाइट पर भी प्रदर्शित कर दी गयी है।*
*आवेदन करने के उपरान्त छात्र द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए आवेदन में अंकित समस्त वांछित स्व प्रमाणित अभिलेखों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, इन्दिरानगर विकास भवन, द्वितीय तल में निर्धारित अन्तिम तिथि 12 अगस्त, 2024 की सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कर देगें। निर्धारित अन्तिम तिथि तक आवेदन-पत्र की हार्डकापी कार्यालय में प्राप्त न होने की स्थिति में छात्र/छात्रा का आवेदन-पत्र अपूर्ण माना जायेगा तथा छात्र का प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।उन्होंने बताया कि पात्रता सम्बन्धी नियम / शर्ते निम्नलिखित है:- प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडिएट अनिवार्य है, आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक बेरोजगार हो तथा वह विभाग से अन्य कोई लाभ न ले रहा हो, आवेदक के माता/पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1,00,000.00 से अधिक न हो।*



























Comments