*चश्मे के नाम पर उगाही के आरोप, अस्पताल से हटाया*

अन्य खबरे , 212

*डिप्टी सीएम ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के खिलाफ शुरू कराई जांच, तीन सदस्यीय कमेटी का गठन* 

लखनऊ। 5 अगस्त
कन्नौज जिला चिकित्सालय के नेत्र परीक्षण अधिकारी पर चश्मा बनाने के एवज में धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया में खबरें व वीडियो वॉयरल हुआ था। जिसका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। डिप्टी सीएम ने तत्काल मामले की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम के निर्देश पर आरोपी नेत्र परीक्षण अधिकारी को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चार अगस्त 2024 को सोशल मीडिया खबरें व वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें कन्नौज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में चश्मे के नाम पर मरीजों से पैसे वसूली के आरोप लगे। वायरल वीडियो में नेत्र परीक्षण अधिकारी असीम कटियार मरीजों से कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। 
घटना पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जिसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र नाग, ईएमओ डॉ. हरि माधव शरण व अस्पताल के फिजिशियन डॉ. भूपेश कुमार पपने शामिल हैं। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी करनी है। फिलहाल नेत्र परीक्षण अधिकारी को अस्पताल से हटा दिया गया है। उन्हें अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबंद्ध किया गया है।
कठोर कार्रवाई होगी
डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों से किसी भी प्रकार की उगाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मरीजों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। सरकारी योजना में गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top