देश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही एवं आंधी के साथ हुई छिटपुट बारिश के प्रभाव से तापमान में आई प्रभावशाली गिरावट

अन्य खबरे , 26

लखनऊ।

देश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही एवं आंधी के साथ हुई छिटपुट बारिश के प्रभाव से तापमान में आई प्रभावशाली गिरावट के कारण यद्यपि आज भीषण लू के क्षेत्रीय वितरण में कुछ कमी दर्ज की गई परन्तु इसके बावजूद प्रदेश भर में 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं तथा तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मन (तेज़ धूप) के कारण प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों के तापक्रम में हुई वृद्धि के परिणामस्वरूप आज भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों (>75% स्टेशनों) पर लू के साथ-साथ कुछ स्थानों पर प्रचंड लू की स्थिति बनी रही| इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर उष्ण रात्रि से तीव्र उष्ण रात्रि की परिस्थितियां भी बनी रहीं। 46.4°C अधिकतम तापमान के साथ उरई में जहाँ प्रदेश का सबसे गर्म दिन रहा वहीँ 35.3°C न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। वर्तमान मौसमी परिदृश्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव तथा पुरवा के साथ प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप उत्तरी तराई इलाकों में तड़ित झंझावात के साथ 19 जून से शुरू होने वाली हल्की से मध्यम बारिश के दौर से उत्तरी तराई इलाकों में लू से प्रचंड लू की स्थिति से राहत मिलने जबकि मध्यवर्ती व दक्षिणी हिस्सों में तीव्रता में उत्तरोत्तर कमी के साथ आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की सम्भावना है| राजधानी लखनऊ में भी भीषण लू से उष्ण रात्रि की स्थितियां आज भी बनी रहीं और इसके आगामी 3-4 दिनों के दौरान उत्तरोत्तर कमी के साथ जारी रहने की सम्भावना है| वर्ष 1998 के बाद जून महीने में लखनऊ में रात इतनी गर्म हुई तथा 32.6°C तापमान के साथ बीती रात राजधानी लखनऊ के प्रेक्षण इतिहास (1950-2024) में जून महीने की तीसरी सबसे गर्म रात रही|

Related Articles

Comments

Back to Top