13 नवनिर्वाचित उ0प्र0 विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ

अन्य खबरे , 314

लखनऊ: 14 जून 2024

प्रमुख सचिव विधान परिषद उ0प्र0 डा0 राजेश सिंह ने बताया कि उ0प्र0 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उ0प्र0 विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने वाले 13 सदस्यों को 14 जून, 2024 शुक्रवार को सचिवालय स्थित तिलक हाल, नवीन भवन में विधान परिषद सभापति मा0 कुंवर मानवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले सदस्यों में श्री अशोक कटारिया, श्री आशीष पटेल, श्री किरणपाल कश्यप, श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री बलराम यादव, डा0 महेन्द्र कुमार सिंह, श्री मोहित बेनीवाल, श्री राम तीर्थ सिंघल, श्री विजय बहादुर, श्री शाह आलम, श्री संतोष सिंह, श्री योगेश चौधरी तथा श्री विच्छे लाल राम हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top