उ०प्र० राज्य विधि आयोग द्वारा विधि विद्यार्थियों हेतु इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अन्य खबरे Jun 10, 2024 at 07:57 PM , 306लखनऊ : 10 जून, 2024
उ०प्र० राज्य विधि आयोग, लखनऊ द्वारा माह जून में विधि विद्यार्थियों हेतु आयोजित इंटर्नशिप का उद्घाटन कार्यक्रम/सत्र, दिनांक 09 जून, 2024 को प्रातः 10ः30 बजे, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के ऑडिटोरियम में सम्पन्न किया गया जिसमें विभिन्न विधि विश्वविद्यालयों के 145 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के मा० अध्यक्ष, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, द्वारा की गयी। कार्यक्रम में श्री देवेश चन्द्र सामंत, निदेशक, जे०टी०आर०आई०, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, विधायी विभाग, श्री जगदीश प्रसाद उपाध्याय, पूर्णकालिक सदस्य, श्री सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अंशकालिक सदस्य एवं श्री दिनेश सिंह, सचिव भी उपस्थित रहें।



























Comments