*वाह रे वाह योगी सरकार महिला सिपाही रेप पीड़ित महिला पर कर रही अत्याचार*
अन्य खबरे Jun 07, 2024 at 05:42 PM , 179*पत्रकारों से पुनः मिलीं तो बहुत बुरी हालत करेंगे महिला सिपाही कमलेश*
के. के. शुक्ला
*लखीमपुर-खीरी*।महिला अल्पावास केन्द्र में महिलाएं नही सेफ महेवागंज चौकी क्षेत्र की एक पीड़िता जो अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई जिसको ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया गया।परिजनों द्वारा भी घर में रखने को नहीं राजी थे उक्त महिला को उल नदी में फेंकने का प्रयास भी परिजनों ने किया क्योंकि अश्लील वीडियो बनाने वाला अफसर काफी सातिर पुलिस में पैठ बनाने वाला यहां तक की महिला के परिजनों को भी अपने इशारे पर नचा रहा है।हर तरह से मजबूर पीड़िता का मामला जब मीडिया में हाईलाइट हुआ तब जाकर उसकी मुं.अ.सं.0414/2024,धारा 376(2)(n),314,506 में एफआईआर दर्ज हुई भुखमरी की कगार पर पहुंची महिला दिनांक 27.05.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी से मिलने गई उसकी दयनीय स्थिति देखकर एसपी आफिस से उसको महिला अल्पावास केन्द्र भेजा गया जहां से उसका मेडिकल व 161,164 के बयान करा तो दिए गये लेकिन केन्द्र में ही प्रीती ठाकुर व कमलेश सिपाही महिला कोतवाली बहुत मारा कमलेश गालियां देते हुए कहा है अगर मीडिया के पास गई तो लखनऊ नारी निकेतन भेज देंगे और पीड़ित लड़की का भाई से मोबाइल छिनवाकर खूब मारना पीटना भाई को अपना नंबर दिया।अब सोचने वाली बात यह है कि यह महिला सिपाही पीड़ित महिला के पीछे क्यों पड़ी है। किसके इशारे यह काम कर रही है।पीड़ित महिला को इसने इतना धमकाया कि वह अपनी पीड़ा बताते हुए वह थर थर कांप रही है।बिल्कुल सही है कि नारी का दुश्मन नारी ही होती है।इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है घटना महेवागंज चौकी की थी सेंटर से पीड़ित महिला को ससुराल लेकर जाया गया पुलिस वालों के सामने ससुराल वालों ने गालियां दी गई।पूरा मामला अजीबो-गरीब है किस तरह की जांच कहां की घटना पीड़िता के परिजनों को बिना सूचना दिए उसके ससुराल ले जाना रहस्य पैदा कर रहा है।



























Comments