पांचवे चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश

अन्य खबरे , 269

पांचवे चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं लखनऊ पूर्वविधानसभा उप निर्वाचन के लिए 19 मई को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियाँ


सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक और स्वास्थ्य के दृष्टिगत 
मेडिकल किट होगी उपलब्ध 

सभी मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर मतदाताओं एवं मतदान 
कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं
दिनांक : 18 मई, 2024 
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पांचवे चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 173-लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन हेतु 20 मई, 2024 को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए 19 मई, 2024 (रविवार) को मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए पाँचवे चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 34-मोहनलालगंज (अ0जा0), 35-लखनऊ, 36-रायबरेली, 37-अमेठी, 45-जालौन (अ0जा0), 46-झांसी, 47-हमीरपुर, 48-बांदा, 49-फतेहपुर, 50-कौशाम्बी (अ0जा0), 53-बाराबंकी (अ0जा0), 54-फैजाबाद, 57-कैसरगंज, 59-गोण्डा  लोकसभा सीट प्रदेश के 21 जनपद लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच तथा बलरामपुर में आते हैं। 173-लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ जनपद में आता है। 
उन्होंने बताया कि पांचवे चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिये गये है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल किट उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग की जा सके।
------------

Related Articles

Comments

Back to Top