फंदे पर लटकता पाया गया अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
अन्य खबरे May 10, 2024 at 10:04 AM , 234के. के. शुक्ला
गोला गोकरननाथ खीरी
नगर की खुटार रोड स्थित मथुरा नगर मोहल्ले में एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
घटना बुधवार देर रात की है। मोहल्ला मथुरा नगर निवासी हरिराम तिवारी ने पुलिस को देख तहरीर देकर घटना की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार हरिराम तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र श्री कृष्णा तिवारी अपने अपने मझले बेटे के घर पर था। इस मकान में श्री कृष्ण तिवारी का शव लटकता हुआ पाया गया है। मृतक के पिता हरिराम तिवारी का कहना है कि उसकी बहू बिटोला देवी और पोते अमित तिवारी ने उसके पुत्र को मार कर फंदे से लटका दिया है। वह लोग उसके पुत्र को अक्सर मारते पीटते थे। उधर पुलिस का मानना है की घटना हैंगिंग की है। परंतु घर वाले उसे हत्या जता कर रिपोर्ट दर्ज करना चाहते हैं।



























Comments