राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ में स्वीप योजना के अंतर्गत ई एल सी क्लब (मतदाता साक्षरता क्लब ) की वर्कशॉप आयोजित की गई

अन्य खबरे , 306

लखनऊ।
आज दिनांक 14.03.2024 को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ में स्वीप योजना के अंतर्गत ई एल सी क्लब (मतदाता साक्षरता क्लब ) की वर्कशॉप आयोजित की गई , जिसमें लखनऊ ज़िले के राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के लगभग 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वर्कशॉप का संचालन नोडल शिक्षक श्री कृष्ण लाल शर्मा, श्रीमती जया सिंह,अल्का वर्मा  ने किया। ई एल सी क्लब की महत्ता,निर्वाचन साक्षरता,बच्चो की भागीदारी तथा मतदाता बनने की प्रकिया के बारे में,विद्यालयों में ELC क्लब से संबंधित रुचिपूर्ण गतिविधियों को सारिणी के अनुसार कराए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी सत्र से विद्यालयों में  स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top